- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से 12वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। यहां पर रिश्तेदार ने रिश्तों को शर्मसार किया है। खबरों के अनुसार, परीक्षा के बाद आरोपी रिश्तेदार स्कूल के बाहर छात्रा से मिलने आया था।
इसके बाद वह यहां से छात्रा को नोट्स के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। फिर रिश्तेदार ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर निवासी 17 साल की छात्रा 12वीं का एग्जाम देने स्कूल गई थी।
स्कूल के बाहर रिश्तेदार इंम्पोटेंट नोट्स देने की बात कहकर अपने साथ अपने दोस्त के घर लेकर गया। यहां पर उसने डरा-धमकाकर रेप किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह पीड़िता को छोड़कर चला गया। पीड़िता को परिवार के लोगों ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें