- SHARE
-
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक फिर से सीएम भजनलाल पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा राजस्थान को लेकर किए गए वादों को लेकर भी भजनलाल पर तंज कसा है।
जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि भजनलाल के चश्मे में तो सब कुछ हरा ही हरा दिखता है, तो इनको तो विकास ही विकास दिखता है। यह तो कह रहे हैं कि जो काम हमने 5 साल में नहीं किया, वह इन्होंने 2 साल में कर दिया, ऐसा नहीं है। यहां पूरे प्रदेश के जो हालात हैं, वो बिगड़ चुके हैं।
जो विकास की परियोजनाएं हम लेकर आए थे, ठप हो चुकी हैं और मोदी जो वादे करके गए थे ERCP को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने का, डीजल-पेट्रोल के दाम हरियाणा के बराबर करने का, किसानों को 12000 रुपए किसान सम्मान निधि देने का, भ्रष्टाचार और आतंकवाद को खत्म करने का कोई वादा पूरा नहीं हुआ।
जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि आज जो है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है। पूरे देश के अंदर न्यूनतम मजदूरी नहीं बढ़ाई जा रही। उनका जो आंदोलन है, उसको दबाया जा रहा है, कुचला जा रहा है। मजदूरों पर मुकदमे लगाए जा रहे हैं और पूरी सरकार उद्योगपतियों के साथ खड़ी होकर मजदूरों का दमन कर रही है। आपको न्यूनतम मजदूरी बढ़ानी चाहिए। जिस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है, आपका वेतन-भत्ते सबके बढ़ाने चाहिए। अधिकारी-कर्मचारियों के बढ़ जाते हैं और नेताओं के बढ़ जाते हैं, लेकिन जनता का कौन देखेगा? जनता के हित की बात कौन करेगा? आज आपको करना चाहिए।
पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
जूली ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी कहते थे “बहुत हुई महंगाई की मार, तो अब क्यों महंगाई झेलनी पड़ रही है? गैस तक लोगों को नहीं मिल पा रही है, लाइनों में लगना पड़ रहा है मजदूरों को। जो बेचारे बाहर से आ रहे थे, वह सिलेंडर से काम चला लेते थे, आज तो उनको ₹200-₹300-₹400 की एक किलो में गैस लेनी पड़ रही है। और यह बहुत बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं कि कहीं कालाबाजारी नहीं है, तो ऐसा लग रहा है जैसे पूरी सरकार इसके अंदर शामिल हो।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें