Lok Sabha Elections: एक साथ नजर आए गहलोत और बेनीवाल, दोनों ने किया ऐसा

Samachar Jagat | Wednesday, 24 Apr 2024 10:36:57 AM
Lok Sabha Elections: Gehlot and Beniwal seen together, both did this

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों अपने बेटे वैभव गहलोत के समर्थन में जमकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं। वह लगातार चुनावी सभाएं कर वैभव गहलोत के लिए मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को भीनमाल के बागोड़ा में चुनावी जन सभा की। इस सभा में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी किसी को उम्मीद ही नहीं होगी।

इस जनसभा में अशोक गहलोत के साथ ही आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल भी उनके साथ नजर आए। हनुमान बेनीवाल एक समय अशोक गहलोत सरकार के धुर विरोधी रहे हैं। वह गहलोत सरकार पर कई प्रकार के आरोप लगा चुके हैं। हनुमान बेनीवाल भी वैभव गहलोत के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। वह कांग्रेस के समर्थन में चुनावी प्रचार किया है। इस लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आरएलपी से गठबंधन किया है। इसी कारण तो कांग्रेस ने नागौर सीट से हनुमान बेनीवाल का समर्थन किया है। अशोक गहलोत ने भी हनुमान बेनीवाल के समर्थन में प्रचार किया है।

हनुमान बेनीवाल ने किया जनसभा को संबोधित
हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट किया कि जालोर-सिरोही लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी (इंडिया गठबंधन) के उम्मीदवार वैभव गहलोत के समर्थन में डूंगरी ग्राम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई व डीडवाना के पूर्व विधायकचेतन डूडी सहित कई जन प्रतिनिधि साथ रहे।

डबल इंजन हुआ फेल, आएगी तरक्की की रेल: अशोक गहलोत
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि डबल इंजन हुआ फेल, आएगी तरक्की की रेल। भीनमाल के बागोड़ा में क्या महिलाओं, क्या युवाओं और क्या बुजुर्गों सभी ने संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए गजब का जज्बा दिखाया। प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में आप सभी की इस उत्साही मौजूदगी ने दिल्ली तक बदलाव का पैगाम पहुंचा दिया है।

PC: twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.