Lok Sabha Elections: समय पर नहीं चेते तो आने वाले समय में पछतावा होगा: Ashok Gehlot

Samachar Jagat | Wednesday, 27 Mar 2024 09:42:23 AM
Lok Sabha Elections: If you do not alert on time, you will regret in future: Ashok Gehlot

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। मंगलवार को इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी कॉमरेड अमराराम की नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने देश के लोकतंत्र को गंभीर खतरे में बताते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

इस दौरान उन्होंने यहां तक बोल दिया कि समय पर नहीं चेते तो आने वाले समय में पछतावा होगा। राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कहा कि देश में ईडी, सीबीआई के माध्यम से शासन हो रहा है।

उन्होंने इस दौरान राजस्थान विधानसभा चुनाव के वक्त भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने पीएम मोदी को भी इस दौरान निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि जो भाषा प्रधानमंत्री बोलते हैं हमने कभी प्रधानमंत्री लेवल पर ऐसी भाषा नहीं देखी। 

PC:  twitter



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.