Rajasthan Assembly Elections: क्या कांग्रेस को फिर से मिलेगा बहुमत? सर्वे में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

Samachar Jagat | Monday, 30 Oct 2023 09:25:50 AM
Rajasthan Assembly Elections: Will Congress get majority again? This shocking revelation came in the survey

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अगले महीने की 25 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक चौंकाने वाला सर्वे सामने आया है। एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर की ओर से सर्वे में प्रदेश लोगों की राय ली गई है।

इसमें जानने का प्रयास किया गया कि आगामी चुनाव में क्या कांग्रेस को फिर जीत मिलेगी। प्रदेश की जनता की ओर से इस सर्वे में चौंकाने वाले जवाब मिले हैं। सर्वे में लोगों से राय ली कि क्या वो गहलोत कांग्रेस सरकार को बदलना चाहते हैं? 

इनमें से 49.1 फीसदी लोगों ने कहा कि वह प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बदलना चाहते हैं। वहीं 21.8 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो कांग्रेस से नाराज हैं, लेकिन सरकार नहीं बदलना चाहते हैं। जबकि 29.1 प्रतिशत लोगों ने बोला कि वह न तो कांग्रेस से नाराज हैं और न ही वो सरकार बदलना चाहते हैं। ये सर्वे कांग्रेस सरकार की नींद उठा सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं। चुनाव परिणाम 3 दिसम्बर को आएगा। 
 

PC:  thestatesman



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.