Lok Sabha Elections: सचिन पायलट ने अब कर दिया है ये बड़ा दावा

Samachar Jagat | Wednesday, 22 May 2024 04:12:49 PM
Lok Sabha Elections: Sachin Pilot has now made this big claim

इंटरनेट डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले दिग्गजों द्वारा अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा किया जा रहा है। अब राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है।

कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए इस चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। इस दौरान उन्होंने बोल दिया कि भारतीय जनता पार्टी का 400 पार का नारा उनका अंहकार है। इस दौरान सचिन पायलट ने राजस्थान में कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा सीटें जीतेगी।

वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश को लेकर दावा किया कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को यहां से बहुमत मिलेगा। राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने हरियाणा में 7-8 सीटें जीतने और बिहार तथा महाराष्ट्र में भाजपा से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। अब चुनाव परिणाम के दिन ही खुलासा हो सकेगा कि सचिन पायलट का दावा कितना सही साबित होगा।

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.