UP : टेंपो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, दो मरे

varsha | Friday, 26 May 2023 04:55:22 PM
UP: Unidentified vehicle hits tempo, two killed

नोएडा।जिले के थाना जारचा क्षेत्र के सैथली गांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर शुक्रवार को सुबह एक टेंपो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब छह बजे एक टेंपो से रुकमणी (60 वर्ष), राजीव (24 वर्ष) तथा प्रदीप (20 वर्ष) जा रहे थे।सिंह के अनुसार, तभी एक अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी जिससे रुक्मणी और राजीव की मौत हो गई तथा प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रदीप को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Pc;The Indian Express



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.