महाराणा प्रताप का जीवन साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति और अटूट स्वाभिमान की अमर प्रेरणा है: Bhajanlal

Hanuman | Wednesday, 17 Jun 2026 03:18:57 PM
Maharana Pratap's life is an immortal inspiration of courage, sacrifice, patriotism, and unwavering self-respect: Bhajanlal.

जयपुर। मेवाड़ शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती एवं हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष पूरे होने के मौके पर आज उदयपुर में ‘हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती समारोह’आयोजित किया गया है। इसमें आरएसएस सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सीएम भजनलाल ने भी हिस्सा लिया।

सीएम भजनलाल ने इस संबंध मे सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मेवाड़ शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती एवं हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने के पूर्व दिवस पर उदयपुर में आयोजित ‘हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती समारोह’में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता कर महाराणा प्रताप के अद्वितीय शौर्य और स्वाभिमान को नमन किया। इस अवसर पर सरसंघचालक का प्रेरणादायी उद्बोधन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।

सीएम भजनलाल ने इस संबंध में आगे कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति और अटूट स्वाभिमान की अमर प्रेरणा है। उनका संघर्ष हमें विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित और आत्मसम्मान के लिए अडिग रहने की प्रेरणा देता है। हल्दीघाटी की पावन भूमि आज भी उनके अद्वितीय पराक्रम, अजेय संकल्प और मातृभूमि के प्रति समर्पण की गौरवगाथा की साक्षी है, जो प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश देती है।

इंजन सरकार प्रदेश की गौरवपूर्ण विरासत के पुनर्स्थापन के लिए प्रतिबद्ध
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा राजस्थान की हमारी डबल इंजन सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन एवं गौरवपूर्ण विरासत के पुनर्स्थापन के लिए प्रतिबद्ध है। महाराणा प्रताप की अमर गाथा और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान एवं कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाते रहेंगे।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.