Maharashtra : भारी बारिश के बाद पश्चिमी महाराष्ट्र में प्रतापगढ़ किले के पास भूस्खलन, कोई हताहत नहीं

Samachar Jagat | Wednesday, 06 Jul 2022 02:58:01 PM
Maharashtra  : Landslide near Pratapgarh Fort in western Maharashtra after heavy rains, no casualties

पुणे | पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में प्रतापगढ़ किले की ओर जाने वाली सड़क पर बुधवार को भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय सोनवणे ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और मलबे में कोई फंसा नहीं है। उन्होंने बताया कि यह घटना पुणे से लगभग 140 किमी और मुंबई से 200 किमी से दूर मुख्य जिला मार्ग (संख्या-17) पर तड़के हुई, जो प्रतापगढ़ की ओर जाती है।

सोनवणे ने कहा ''प्रतापगढ़ किले की ओर जाने वाली सड़क पर पहाड़ी के एक हिस्से के गिरने से भूस्खलन की एक मामूली घटना हुई थी। सूचना मिलने के बाद, हमारी टीम मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा साफ किया।'' पश्चिमी महाराष्ट्र जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है।सतारा जिले के प्रसिद्ध महाबलेश्वर हिल स्टेशन में मंगलवार को भारी बारिश हुई। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे तक 197 मिमी बारिश दर्ज की गई 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.