Neeraj Dangi ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, गहलोत सहित ये दिग्गज रहे मौजूद

Hanuman | Friday, 05 Jun 2026 04:14:13 PM
Neeraj Dangi files nomination for Rajya Sabha elections; prominent leaders, including Gehlot, were present.

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस उम्मीदवार नीरज डांगी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में आज राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर के सामने नामांकन दाखिल किया।

नीरज डांगी के नामांकन के समय नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद संह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के कई विधायक मौजूद थे। हालांकि इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मौजूद नहीं थे। नीरज डांगी का दूसरी बार राज्यसभा सांसद बनना लगभग तय है। इस सीट पर जीत के लिए कांग्रेस को 51 विधायक चाहिए। उसके पास अभी 67 विधायक हैं।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा साथी विधायकों के साथ राजस्थान से राज्यसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज डांगी का नामांकन करवाया। नीरज डांगी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों तथा वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज को राज्यसभा में उठाएंगे और राजस्थान के हितों की मजबूती से पैरवी करेंगे।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.