Rajasthan: खेजड़ी को बचाने के लिए अब उठी ये मांग, अभी भी जारी है धरना

Hanuman | Friday, 06 Feb 2026 03:35:20 PM
Rajasthan: This demand has now been raised to save the Khejri tree

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के राजकीय वृक्ष 'खेजड़ी' को बचाने को लेकर गत पांच दिनों से बीकानेर में जारी महापड़ाव में भले ही पांच सौ  से अधिक लोगों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया हो लेकिन आंदोलनकारियों का धरना अभी भी जारी है। वह धरना स्थल पर डटे हुए हैं।

आंदोलनकारी अब पूरे प्रदेश के लिए कड़ा 'ट्री एक्ट' (वृक्ष कानून) लागू करवाने पर अड़ गए हैं। उनकी ये मांग अब केवल बीकानेर या जोधपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि वे पूरे प्रदेश के लिए है। खबरों के अनुसार, बुधवार को उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई महापड़ाव स्थल पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।

इस दौरान भजनलाल सरकार के मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने अब से जोधपुर और बीकानेर संभाग में खेजड़ी के पेड़ों की कटाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसी विधानसभा सत्र में 'ट्री एक्ट' लाने की बात कही है। इसके बाद आंदोलनकारियों ने अपना अनशन खोला। हालांकि वह अभी भी धरने पर बैठे हुए हैं।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.