- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान में बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर से ये धमकी मिली है। राजस्थान उच्च न्यायालय (जयपुर और जोधपुर) को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
धमकी सूचना मिलने के साथ ही हाईकोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद कोर्ट परिसर खाली करवा दिया गया है। वहीं बम और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची।
खबरों के अनुसार, रजिस्ट्रार को आज सुबह मेल के माध्यम से उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसमें लिखा था कि हाईकोर्ट परिसर में तीन शक्तिशाली आरडीएक्स बम प्लांट किए गए हैं। बम की धमकी के बाद राजधानी जयपुर में स्थित हाईकोर्ट सुनवाई स्थगित कर दी गई है थी।
यहां पर कोर्ट रूम, जजों और एडवोकेट चैम्बर्स में तलाशी लेने के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद वकीलों और पक्षकारों कोर्ट परिसर में प्रवेश किया गया। आपको बता दें कि गत वर्ष उच्च न्यायालय को 6 बार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें