Rajasthan Assembly Elections: इन सीटों के लिए जेपी नड्डा बना रहे हैं विशेष रणनीति 

Hanuman | Tuesday, 17 Oct 2023 09:59:17 AM
Rajasthan Assembly Elections: JP Nadda is making special strategy for these seats

इंटरनेट डेस्क। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं के प्रदेश के लगातार दौरे हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उदयपुर का दौरा किया।

भाजपा राजस्थान में पांच साल बाद सत्ता में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। पार्टी की कई क्षेत्रों की विधानसभा सीटों पर विशेष नजर है। जेपी नड्डा की वागड़ क्षेत्र के उदयपुर और बांसवाड़ा संभाग में कुल 28 सीटों पर विशेष नजर है।

इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से इन सीटों के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है। 28 सीटों में से अभी भाजपा के पास 15 सीटें हैं। जबकि सत्ताधारी कांग्रेस को यहां पर 15 सीटों पर जीत मिली है।

अब भाजपा की ओर से इस क्षेत्र में बड़ी जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है। इसी कारण तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उदयपुर का दौरा किया है। 

PC: navbharattime 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.