Rajasthan: बालमुकुंद आचार्य ने कर डाली सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग, कहा डोटासरा ने दी हैं मेरी सुपारी

Shivkishore | Wednesday, 19 Mar 2025 03:06:49 PM
Rajasthan: Balmukund Acharya demanded increased security from the government, said Dotasara had given me a contract to kill him

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के जयपुर  में हवा महल सीट से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने निशाना साधा तो बुधवार सुबह बालमुकुंद आचार्य ने सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर डाली। जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विशेष समुदाय को उकसाने का काम किया है। मुझे ऐसा लगता है कि डोटासरा ने ही मेरे ऊपर हमले का षड्यंत्र रचा, इसलिए मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए।

बता दें कि भाजपा विधायक का बयान ऐसे समय पर आया है जब प्रदेशभर में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज कम करने की मांग पर विवाद हो रहा है। यह मांग बालमुकुंद आचार्य ने ही उठाई है और वे अभी भी इस पर अडिग हैं। 

इससे पहले बालमुकुंद आचार्य ने डोटासरा को पेपर लीक माफिया बताया था। उन्होंने मंगलवार को कहा था, पेपरलीक माफिया गोविंद सिंह डोटासरा ने या तो मेरी कहीं सुपारी दे दी है, या उन्होंने किसी को मुझे मारने के लिए उकसाया है। उन्हें कैसे पता कि मेरी जान को खतरा है? मैं सीधे तौर पर उन पर मेरी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाता हूं। ?

क्या कहा था डोटासरा ने
बालमुकुंद आचार्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था, यह हमारा दुर्भाग्य है कि ऐसे नमूने विधानसभा में आ गए हैं। उन्हें जनता ने अपनी समस्याओं के लिए चुना है, लेकिन वे हिंदू-मुस्लिम करके नफरत फैलने और गनमैन से केले मंगवाकर खाने का काम कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद भगवान करे वे सुरक्षित रहें, उनकी सुरक्षा भी बढ़ा देनी चाहिए, क्योंकि जो हरकतें वो कर रहे हैं पता नहीं कब, किसका, क्या दिमाग फिर जाए।

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.