Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब इन्हें दी है बड़ी सौगात, जारी किया राहत पैकेज

Hanuman | Tuesday, 18 Nov 2025 08:05:20 AM
Rajasthan: Bhajanlal government has now given them a big gift, released a relief package

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों और आम नागरिकों  के लिए बड़ा राहत पैकेज जारी कर बड़ी सौगात दी है। आपदा राहत मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने इस संबंध में जानकारी दी है। बेमौसम बारिश, अतिवृष्टि और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान की समीक्षा के बाद भजनलाल सरकार ने 43 लाख 39 हजार किसानों को 2,600 करोड़ रुपए के कृषि आदान-अनुदान वितरण का निर्णय लिया है।

डॉ. किरोड़ी लाल ने इस संबंध में जानकारी दी कि साल 2025 में हुई बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रदेश के 30 जिलों में 33 प्रतिशत या उससे अधिक फसल खराब हुई है, जबकि 11 जिलों में फसल नुकसान 33 प्रतिशत से कम आंका गया है। विभागीय अधिसूचना के अनुसार 24 जिलों के 14,687 गांवों के कुल 43 लाख 39 हजार किसान प्रभावित हुए हैं, जिन्हें एसडीआरएफ नियमों के तहत राहत राशि वितरित की जाएगी।

आपदा राहत मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि असामान्य बारिश के कारण प्रदेश में सार्वजनिक परिसंपत्तियों को भी गंभीर क्षति पहुँची है। इसके पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए सरकार ने 50,308 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है, जिन पर 1,012 करोड़ 61 लाख रुपए की राशि मंजूर की जा चुकी है।

प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की
बारिश और आपदाओं के कारण हुई 112 जनहानि में प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं पशुओं के नुकसान, घर के सामान, कपड़ों तथा मकानों की मरम्मत हेतु 11 करोड़ 54 लाख रुपये की सहायता भी उपलब्ध कराई गई है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.