Rajasthan: यमुना जल समझौते पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राजेंद्र राठौड़ ने कहा, गहलोत निभाए अपना वादा

Shivkishore | Tuesday, 30 Jun 2026 10:09:56 AM
Rajasthan: BJP targets Congress over Yamuna water agreement; Rajendra Rathore says Gehlot should fulfill his promise.

इंटरनेट डेस्क। यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान की राजनीति में अब आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। एक तरफ बीजेपी इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बता रही हैं तो वहीं कांग्रेस कह रही हैं एक लोटा पानी तो ला दो। इधर भाजपा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है, दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस समझौते का स्वागत करते हुए भी सरकार की मंशा और पूरी योजना पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या कह रही भाजपा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत पहले कहते थे कि राजस्थान को हरियाणा से कभी यमुना का पानी नहीं मिल सकता, पूर्व सीएम ने यह भी कहा था कि अगर ऐसा हो गया तो वे खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का फूलों की माला पहनाकर स्वागत करेंगे। राठौड़ ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हरियाणा और राजस्थान के बीच एमओए साइन हो चुका है, इसलिए अब गहलोत को अपना वादा निभाना चाहिए।

ये आरोप भी लगाए
खबरों की माने तो उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गहलोत अपने कार्यकाल में दिल्ली अपनी कुर्सी बचाने जाते थे, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान के हितों के लिए केंद्र से योजनाएं और सौगातें लेकर आते हैं। 

pc- zee news



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.