Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब इन लोगों को दे दी है बड़ी सौगात, होने लगेगा ऐसा

Hanuman | Tuesday, 05 Aug 2025 07:36:18 AM
Rajasthan: CM Bhajanlal has now given a big gift to these people, this will start happening

जयपुर।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौसा जिले लालसोट के लोगों को बड़ी सौगात दी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दौसा जिले के लालसोट विधानसभा क्षेत्र स्थित डूंगरपुर गांव में आयोजित समारोह में रिमोट का बटन दबाकर ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना का शिलान्यास कर आमजन को बड़ी सौगात दी है।

इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना के तहत लालसोट में लगभग 350 करोड़ रुपए की लागत से 8 स्वच्छ जलाशयों, 5 पंपहाउस, 47 उच्च जलाशयों का निर्माण किया जाएगा। इसमें 280 किलोमीटर राइजिंग मुख्य पाइपलाइन, 200 किलोमीटर से अधिक मुख्य पाइपलाइन एवं 1360 किलोमीटर वीडीएस पाइपलाइन बिछाई जाएगी। 

सीएम भजनलाल ने कहा कि साल 2027 तक पूर्ण किए जाने वाले इन कार्यों से 302 गांवों की लगभग 5 लाख 58 हजार आबादी और लालसोट की करीब 69 हजार आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। लालसोट विधानसभा में 120 करोड़ रुपए से अधिक के अन्य विकास कार्यों की भी स्वीकृति दी गई है।

हम वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली भी उपलब्ध कराएंगे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले डेढ़ साल में पानी, बिजली, बुनियादी ढांचे और प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए अनेक निर्णय लिए हैं। पेयजल और सिंचाई की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, माही बांध योजना सहित विभिन्न कदम उठाए गए हैं। राज्य सरकार ने 8 हजार 496 करोड़ रुपये खर्च कर 82 हजार 964 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई है। हम वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली भी उपलब्ध कराएंगे। 

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.