Rajasthan: पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, अंता चुनाव पर बोल गए बड़ी बात

Shivkishore | Thursday, 06 Nov 2025 02:58:09 PM
Rajasthan: Former minister Khachariyawas targeted the BJP government, made a big statement on the Anta elections.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की अंता सीट पर उपचुनाव होने जा रहा हैं और ऐसे में अब चुनाव प्रचार चरम पर है। रोड शो हो रहे हैं, सभाएं की जा रही है। आज सीएम भजनलाल और पूर्व मुख्यमंत्री रोड शो कर रहे है। इस मौके पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राज्य सरकार की कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अंता रोड शो को लेकर सीधा और तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अंता में रोड शो करने से पहले झालावाड़ जाना चाहिए था, जहां हाल ही में स्कूल की छत गिरने से मासूम बच्चों की मौत हुई थी, प्रताप सिंह ने सवाल किया कि जहां राज्य के बच्चों की सुरक्षा दांव पर है, वहां मुख्यमंत्री का फोकस उपचुनाव प्रचार पर क्यों है?

प्रताप सिंह ने सिर्फ अंता उपचुनाव तक ही अपनी बात सीमित नहीं रखी, बल्कि पूरी राज्य सरकार की कार्यशैली पर हमला बोला। उन्होंने मौजूदा शासन को ’पूरी तरह से फेल’ करार दिया।

pc- ndtv raj



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.