अमेरिका ने कर दिया है ईरान के गोला-बारूद डिपो पर हमला, इजराइल पर भी हुआ बड़ा साइबर अटैक

Hanuman | Tuesday, 31 Mar 2026 01:14:53 PM
The US has attacked an Iranian ammunition depot

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग ने विकराल रूप ले लिया है। दोनों ही  पक्षों की ओर से लगातार एक-दूसरे पर हमले हो रहे हैं। अमेरिकी सेना ने अब ईरान के इस्फहान में स्थित एक प्रमुख गोला-बारूद डिपो पर हमला किया है। अमेरिका की ओर से इस हमले में 2,000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का उपयोग किया गया है।

अमेरिकी की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। वीडियो में रात के आसमान में भयंकर विस्फोट दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस्फहान राजधानी तेहरान के दक्षिण में ज़ायंदेह नदी के किनारे स्थित मध्य ईरान का एक प्रमुख शहर है। बताया जाता है कि ईरान ने अपने अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम का एक हिस्सा, लगभग 540 किलोग्राम, इस्फहान शहर में भूमिगत सुविधाओं में स्थानांतरित कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की धमकी दी थी। अब ये वीडियो जारी किया गया है।

ईरान ने किया 50 इजरायली कंपनियों के डाटा को हैक
दूसरी ओर ईरान की ओर से इजराइल पर बड़ा साइबर अटैक किए जाने की खबर भी आई हैं। बताया जा रहा है कि 50 इजरायली कंपनियों के डाटा को हैक किया गया है। वहीं सिक्योरिटी कैमरे भी हैक किए जाने की खबर है। इनमें से एक हैकर की लोकेशन तेहरान की पाई गई है। इजराइल-अमेरिका और ईरान में अभी तक दोनों ही पक्षों को भारी नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों की इस जंग में मौत हो चुकी है।

PC: aajtak



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.