Petrol-Diesel Prices:  इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग के बीच जारी हुई पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, आज ये है भाव

Hanuman | Tuesday, 31 Mar 2026 09:19:05 AM
Petrol-Diesel Prices: New Petrol and Diesel Rates Released Amidst the Israel-US and Iran Conflict

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के बीच मंगलवार को भी देश में पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। आज भी कंपनियों ने कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर पर ही मिलेगा।

देश के बड़े शहरों में भी कीमतों में बदलाव नहीं आया है। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं मायानगरी  मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है।

देश के अन्य शहरों में आज इतनी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

पेट्रोल-डीजल की कीमतें करती हैं रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित

पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी। इसी कारण आज हर कोई इन दोनों ईंधनों की कीमतों के कम होने का इंतजार करता है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि कीमतों में लम्बे समय से बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

PC: reagent.co.uk
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.