- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अपने विरोधी देश को धमकी दे डाली है। डोनाल्ड ट्रंप ने अब बोल दी दिया कि अगर ईरान समझौते की राह पर नहीं आता है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को व्यापार के लिए नहीं खोलता है तो फिर उसे बेहद गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ईरान को तबाही उठानी पड़ेगी। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से ईरान को फिर से बड़ी धमकी दी है।
ट्रूथ पर एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए जल्द समझौता करने और होर्मुज को खोलने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक नए और ज़्यादा समझदार शासन के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है, जिससे ईरान में हमारे सैन्य ऑपरेशन खत्म किए जा सकें।
उन्होंने इस संबंध में आगे लिखा कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तुरंत व्यापार के लिए नहीं खुलता है तो हम ईरान को इस तरह खत्म करेंगे कि उनके सभी बिजली पैदा करने वाले प्लांट, तेल के कुएं और खर्ग द्वीप (और शायद पानी को मीठा बनाने वाले सभी प्लांट भी!) को बम से उड़ाकर पूरी तरह से तबाह कर देंगे। इस सबको हमने जान-बूझकर अभी तक "हाथ नहीं लगाया" है।
ये हमारे उन कई सैनिकों और अन्य लोगों की मौत का बदला होगा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा कि ये हमारे उन कई सैनिकों और अन्य लोगों की मौत का बदला होगा, जिन्हें ईरान ने पुराने शासन के 47 साल के आतंक के राज के दौरान बेरहमी से मार डाला था। आपको बता दें कि इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को शुरू हुए एक माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक इसके समाप्त होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें