PM Kisan Scheme: एक ही परिवार के दो सदस्य भी ले सकते हैं योजना का लाभ, ये हैं नियम

Hanuman | Tuesday, 31 Mar 2026 09:44:48 AM
PM Kisan Scheme: Two members from the same family can also avail the benefits of the scheme—here are the rules.

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। किसानों को ये सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है। अभी तक इस योजना की 22 किस्त जारी हो चुकी हैं। योजना को लेकर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या एक ही परिवार के दो सदस्य इस योजना का लाभ उठा सकते हैं? आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि परिवार में दो सदस्य योजना का लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको इस संबंध में नियम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इन विशेष स्थितियों में मिलता है एक ही परिवार के दो सदस्यों को योजना का लाभ: अगर किसान का बेटा या बेटी व्यस्क दोनों के नाम अलग जमीन का रिकॉर्ड (खतौनी) है, तो वे अलग से आवेदन कर सकते हैं। बेटी की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए। भाई-भाई का अलग-अलग राजस्व रिकॉर्ड होने पर भी दोनों योजना का लाभ ले सकते हैं। दोनों का राशन कार्ड अलग-अलग होना चाहिए।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.