- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से सोने की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। राजस्थान के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में ₹1000 प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि सोने की कीमत आज भी स्थिर रही है। खबरों के अनुसार, आज राजस्थान में शुद्ध चांदी का भाव करीब ₹2,24,750 प्रति किलो है।
इससे चांदी में निवेश करने वाले ग्राहकों को थोड़ी राहत जरूर मिली। दूसरी ओर आज 24 कैरेट सोना 1000 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हो गया है। आज इसकी कीमत 1,46,650 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत आज लगभग 1,40,800 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इन पर 3 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देनी होगी।
राजधानी जयपुर में आज सोने की कीमत 1,47,500 प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 2,27,000 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में इनकी कीमतों में भारी इजाफा हो सकता है।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें