Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब इन किसानों के लिए कर दिया है ये बड़ा ऐलान

Hanuman | Tuesday, 31 Mar 2026 08:18:37 AM
Rajasthan: CM Bhajanlal has now made this major announcement for these farmers

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब दौसा एवं करौली जिले किसानों को लेकर बड़ी घोषणा की है। अब इन दोनों जिलों में भी कृषि उपभोक्ताओं को खेती के लिए दिन के दो ब्लॉक में बिजली सुलभ होगी। इस बात का ऐलान सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार रात सोशल मीडिया के माध्यम से की है।

भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसान-कल्याण के संकल्प से प्रेरित होकर हम निरंतर किसानों के जीवन को आसान और समृद्ध बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। 2023 के चुनाव में किसान भाइयों से किए गए वादे के अनुरूप यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि दौसा एवं करौली के किसानों को अब दिन के दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

अब से इसका लाभ प्रदेश के 22 जिलों के स्थान पर 24 जिलो के किसान भाइयों को मिलेगा। दिन में बिजली उपलब्ध होने से हमारे अन्नदाता भाइयों की खेती अधिक सुगम होगी और उनकी मेहनत को नई गति मिलेगी। मजबूत विद्युत ढांचे और निरंतर प्रयासों से हजारों कृषक परिवारों को लाभ मिलेगा। किसान समृद्ध होंगे, तभी राजस्थान विकसित होगा।

भजनलाल ने प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली देने का संकल्प लिया था
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली देने का महत्वाकांक्षी संकल्प लिया है। इस क्रम में वर्ष 2024-25 के परिवर्तित बजट में यह कार्य चरणबद्ध रूप से वर्ष-2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फिलहाल प्रदेश के 22 जिलों में कृषि उपभोक्ताओं को दिन के दो ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति की जा रही है। अब जयपुर विद्युत वितरण निगम के दौसा एवं करौली जिले भी इससे जुड़ने जा रहे हैं।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.