IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ आईपीएल का ये बड़ा रिकॉर्ड

Hanuman | Tuesday, 31 Mar 2026 12:57:46 PM
IPL 2026: Vaibhav Suryavanshi Sets This Major IPL Record

खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने केवल 15 गेंद में अर्धशतक लगा दिया।

इस पारी के साथ ही वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस टीम की ओर से संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लिया है। ये संयुक्त रूप से आईपीएल का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

वैभव ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद में 52 रन की पारी खेली। यूसुफ पठान ने भी राजस्थान की ओर से आईपीएल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज था, जिन्होंने 13 बॉल में फिफ्टी लगाई थी।

PC: suryavashi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.