IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले बढ़ गई है सीएसके की मुश्किल, अब डेवाल्ड ब्रेविस हुए बाहर

Hanuman | Monday, 30 Mar 2026 02:45:38 PM
IPL 2019: CSK's Troubles Mount Ahead of Match Against Rajasthan Royals; Now Dewald Brevis Ruled Out

इंटरनेट डेस्क। पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 सीजन में अपने अभियान का आगाज आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में करेगी। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है।

पूर्व कप्तान एमएस धोनी के शुरुआती कुछ मैचों से फिटनेस की समस्या के चलते बाहर होने के अब डेवाल्ड ब्रेविस भी चोटिल हो गए हैं। इसी कारण उनका भी पहले 2-3 मैचों में खेलना मुश्किल लग रहा है। वहीं नाथन एलिस चोट के कारण पहले ही पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। उनके स्थान पर सीएसके ने स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया था।

खबरों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को साइड स्ट्रेन इंजरी हुई है। इसी कारण वह कम से कम पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। वह कब तक फिट हो जाएंगे। इस संबंध में अभी कुछ भी नहीं करा जा सकता है। उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू शॉर्ट को खेलने का मौका मिल सकता है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.