Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा- ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई का राज चल रहा है

Hanuman | Monday, 30 Mar 2026 02:56:28 PM
Ashok Gehlot's Major Statement: Says the ED, Income Tax and CBI Are Ruling

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जान के खतरे संबंधी बयान पर पूर्व   मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मीडिया के प्रश्न का जवाब दिया है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि देश में जो माहौल बना है, उसमें एक मुख्यमंत्री कह रही हैं कि उनकी जान को खतरा है। आप सोचिए, देश कहाँ जा रहा है। मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया जाता है।

सुनवाई किसी की नहीं हो रही है। ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई का राज चल रहा है। न्यायपालिका पर भी दबाव की बातें हो रही हैं। देश के अंदर लोकतंत्र कहाँ रह गया है? हिंदू राष्ट्र घोषित होना ही बाकी रह गया है। बाकी तो जहर फैलाया जा चुका है।

अशोक गहलोत ने कहा कि 2014 में जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने, तब उन्हें 100 में से लगभग 31 वोट मिले थे, यानी करीब 70 वोट उनके खिलाफ थे। फिर 36 हो गए इनके। जनता ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया। यदि वे चाहते, तो अपने ऑरा और स्टेट्समैनशिप का परिचय दे सकते थे। पूरे देश की जनता ने उनके कहने पर थाली भी बजाई, ताली भी बजाई। ऐसे व्यक्तित्व वाला व्यक्ति भी जो है कभी कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे और कभी प्रतिपक्ष मुक्त भारत बनाएंगे, इन बातों में उलझ के रह गए। सरकार बनाना और चुनाव जीतना एक बात है, लेकिन देशहित में क्या है, यह दूसरी बात है।

गहलोत ने कहा कि RSS और BJP का जो अप्रोच है, वह देशहित में नहीं है। वे कहते हैं कि हिंदू खतरे में है। उनसे पूछिए, 250 साल अंग्रेजों ने राज किया, 500 साल मुगलों ने राज किया, तब हिंदू खतरे में नहीं आया। और अब जब देश में हिंदुओं का ही राज है, तब हिंदू खतरे में कैसे हो गया? इस प्रकार का गुमराह करने का काम हो रहा है। इतना भयंकर भ्रम फैलाया जा रहा है कि देश को नुकसान हो सकता है। जनता और नई पीढ़ी को समझना पड़ेगा कि सत्य किसके पक्ष में है। पैसा और संसाधन उनके पास बहुत हैं, हमारे पास नहीं हैं, लेकिन लड़ाई विचारधारा के आधार पर जीती जाएगी।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.