- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से बड़ा बयान दया है। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने अब एक साक्षात्कार में बोल दिया कि ईरान का तेल अपने कंट्रोल में लेना चाहते हैं। रविवार को को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सच कहूं तो मेरी पसंदीदा चीज है ईरान का तेल लेना। इस पर कब्जे के लिए अमेरिका के पास कई विकल्प हैं।
अमेरिकी राष्ट्पति ने खार्ग द्वीप का जिक्र करते हुए आगे बोल दिया कि हो सकता है हम खार्ग द्वीप ले लें, हो सकता है नहीं। इस द्वीप पर ईरान की रक्षा ज्यादा मजबूत नहीं है और अमेरिका इसे आसानी से अपने कब्जे में ले सकता है। इस बात का दावा भी डोनाल्ड ट्रंप ने किया है।
आपको बात दें कि फारस की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में स्थित खार्ग द्वीप ईरान का अहम तेल केंद्र है। इसके माध्यम से वह करीब 90 प्रतिशत तेल निर्यात करता है। आपको बता दें कि ये जंग कई कारणों से दुनिया के देशों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें