AC के चलने से भी नहीं आएगा मोटा बिल, इन बातों का रख लें विशेष ध्यान

Hanuman | Monday, 30 Mar 2026 01:21:20 PM
Running your AC won't result in a hefty bill—just keep these key points in mind

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में एसी चलने के कारण घर का बजट बिगड़ जाता है। लोगों को मोटे बिजली के बिलों का भुगतान करना होता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि गर्मी के मौसम में एसी चलाने के बाद भी आप किस प्रकार से मोटे बिल को कम सकते हैं। छोटी-मोटी कॉमन गलतियां बिजली के बिल को मोटा करती है। आप इन गलतियों को करने से बचें।

एसी का टेम्परेचर 26 डिग्री पर ही रखना चाहिए। इससे कम करने पर हर 1 डिग्री पर 6% बिजली का बिल बढ़ जाता है। वहीं एसी को बार-बार ऑन या ऑफ करने की गलती नहीं करें। वहीं एसी चलने के दौरान कमरे के खिड़की और दरवाजे को खोलने की गलती नहीं करें।

एसी के साथ पंखा चलाने से कमरा ठंडा रहेगा। वहीं कमरे की साइज के हिसाब से एसी का चुनाव करना चाहिए। एसी का समय पर मेंटेनेंस कराना बहुत ही आवश्यक होता है। एसी के फिल्टर को आप समय-समय पर साफ करवाना चाहिए।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.