ODI World Cup 2027 में खेले जाएंगे 54 मैच, लौटेगा साल 2003 का ये फॉर्मेट

Hanuman | Monday, 30 Mar 2026 02:32:08 PM
54 Matches to Be Played in the 2027 ODI World Cup, This Format Returns

खेल डेस्क। आईसीसी की ओर से वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ये टूर्नामेंट  साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा नामीबिया की मेजबानी में आयोजित होगा। अगले साल अक्टूबर से लेकर नवंबर तक खेले जाने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया है।

वनडे विश्व कप 2027 को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप बड़ा होगा। इसमें गत संस्करण से ज्यादा मुकाबले खेले जाएंगे। खबरों के अनुसार, साल 2023 के वि​श्व कप में कुल मिलाकर 48 मैच खेले गए थे। अब 2027 में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 54 मैच खेले जाएंगे। इसमें 14 टीमें हिस्सा लेंगी।

टूर्नामेंट में साल 2003 के फॉर्मेट की भी वापसी होगी। 2003 में 14 टीमें ने हिस्सा लिया था, जिन्हें 7-7 के दो ग्रुपों में बांटा गया था। हर ग्रुप से टॉप 3 की टीमों ने सुपर 6 में अपनी जगह बनाई थी। आपको बता दें कि पिछले साल वनडे विश्व कप में 10 ही टीमों ने हिस्सा लिया था। इस बार टूर्नामेंट में टीमों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है।

PC:  indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.