Rajasthan: आरएलपी सदस्य की हत्या के मामले में हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल से कर डाली है ये मांग

Hanuman | Tuesday, 10 Feb 2026 08:34:27 AM
Rajasthan: Hanuman Beniwal has made this demand from Bhajanlal in the case of murder of RLP member.

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अजमेर जिले से  आरएलपी सदस्य आशीष सोनी के भाई पंकज सोनी की नागौर जिले के मेड़ता में बदमाशों द्वारा हत्या की घटना पर दुख प्रकट करते हुए इसे हृदय विदारक करार दिया है।

आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि अजमेर जिले से आरएलपी परिवार के सदस्य आशीष सोनी के भाई पंकज सोनी की नागौर जिले के मेड़ता में बदमाशों द्वारा हत्या कर देने का मामला अत्यंत दुखद व हृदय विदारक है।  मैंने मामले को लेकर राजस्थान पुलिस के महानिदेशक व नागौर एसपी से दूरभाष पर वार्ता करके इस हत्या में संलिप्त सभी आरोपियों की शीघ्रता से गिरफ्तारी करने को कहा है।

उन्होंने इस संबंध में आगे कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा आरएलपी परिवार सोनी परिवार के साथ खड़ा है। बदमाशों द्वारा इस मामले में चाकू से दो लोगों को गंभीर रूप से घायल भी कर दिया है। बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  से अपील है कि इस मामले में त्वरित प्रभाव से आरोपियों के खिलाफ कठोरतम से कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान करें।

PC:  ichowk
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.