T20 World Cup: क्विंटन डी कॉक ने की धोनी के इस विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

Hanuman | Tuesday, 10 Feb 2026 01:08:10 PM
T20 World Cup: Quinton de Kock equals this world record of Dhoni

खेल डेस्क। साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के कनाडा के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मैच में पूर्व भारतीय कप्तान  और विकेटकीपर एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

कनाडा के खिलाफ खेले गए मैच में डी कॉक ने विकेट के पीछ दो कैच पकड़े। इसी के साथ उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी के टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शिकार के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विकेट के पीछे डी कॉक ने सोमवार को 32 शिकार पूरे किए।

धोनी ने भी अपने टी20 विश्व कप कॅरियर में इतने ही डिसमिसल किए थे। अब डी कॉक के पास अब अगले मैच में धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ने का मौका होगा। अगले मैच में एक कैच लेते ही डी कॉक टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे। साउथ अफ्रीका अपना अगला मैच कल अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

PC: espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.