- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। विपक्ष की ओर से आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इस अविश्वास प्रस्ताव को 118 सांसदों का समर्थन मिला है। विपक्ष ने स्पीकर पर सदन की कार्यवाही में पक्षपाती रवैया अपनाने का आरोप लगाकर ये नोटिस दिया है।
उन पर विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगा है। वहीं ओम बिरला ने लोकसभा सचिवालय को विपक्ष की ओर से उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस की जांच करने और प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया है।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्पीकर साहब पर दबाव है कि उनको खुद बयान देना पड़ रहा है जो सही नहीं है। प्रियंका गांधी ने इस संबंध में आगे ये भी दावा किया कि प्रधानमंत्री पर कोई हमला करे सवाल ही नहीं उठता। सरकार की ओर से स्पीकर पर दबाव डाला गया है इसलिए उन्होंने ये कहा है क्योंकि उस दिन पीएम मोदी की हिम्मत नहीं हुई सदन में आने की।
इसलिए स्पीकर सफाई दे रहे हैं, ये गलत बात है। लोकसभा के इतिहास में अब तक तीन प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव जीवी मावलंकर, हुकम सिंह और बलराम जाखड़ के विरुद्ध जाए गए। वहीं डॉ नीलम संजीव रेड्डी, जीएमसी बालयोगी, मीरा कुमार और ओम बिरला के खिलाफ नोटिस भी चर्चा का कारण बने हैं।
PC: thecsrjournal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें