- SHARE
-
जयपुर। कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता राजेश पायलट की आज जयंती है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 10 फरवरी 1945 को गाजियाबाद में हुआ था। 11 जून 2000 को सड़क दुर्घटना में निधन हुआ है। राजेश पायलट की जयंती पर बेटे सचिन पायलट ने अपने पिता को याद किया है। सचिन पायलट ने जयंती पर अपने पिता को नमन किया है।
पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि मेरे पिता स्व. राजेश पायलट जी ने जीवन भर किसानों, युवाओं एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से काम किया। एयरफोर्स में रहते हुए उन्होंने अपने साहस और अनुभव से देश की सीमाओं की रक्षा की।
राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने अपने पिता राजेश पायलट को लेकर कहा कि जीवन की परिस्थितियों ने उन्हें यह गहराई से समझाया था कि जब तक गाँवों का विकास नहीं होगा, तब तक देश और समाज का निर्माण अधूरा रहेगा। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी, लेकिन उनसे मिली सीख आज भी जनसेवा की प्रेरणा देती है।
राजीव गांधी सरकार में बने थे केन्द्रीय मंत्री
आपको बता दें राजेश पायलट की गिनती एक समय कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती थी। वह वे पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा दौसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कई बार सांसद रहे है। वह साल 1980 में भरतपुर से सांसद चुने गए। इसके बाद 1984,1991,1996,1998 एवं 1999 दौसा से सांसद बनने में सफल् रहे। 1984 में राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने उन्हें भूतल राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
PC: risingkashmir
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें