Rajasthan: कैला देवी माता के दर्शन करने जा रहे नौ लोगों की सड़क हादसे में मौत, सीएम भजनलाल शर्मा ने अब दे दिए हैं ये निर्देश

Hanuman | Tuesday, 02 Jul 2024 09:51:32 AM
Rajasthan: Nine people going to visit Kaila Devi Mata died in a road accident, CM Bhajanlal Sharma has now given these

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के करौली जिले में सोमवार शाम करीब 5 बजे एक भीषण सडक़ हादसा हुआ है। करौली-मंडारायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में 6 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं बोलेरो सवार 4 लोग घायल हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनला शर्मा ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। 

कैला देवी माता के दर्शन करने जा रहे बोलेरो सवार
खबरों के अनुसार, बोलेरो सवार सभी लोग कैला देवी माता के दर्शन करने जा रहे थे। वहीं ट्रक करौली से जा रहा था। बताया जा रहा है हादसे में मार गए ज्यादातर लोग मंडरायल उपखंड के खिरखिन गांव के और मध्य प्रदेश के निवासी हैं। इस सडक़ दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने घायलों  अस्पताल पहुंचाया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रकट किया दुख
करौली जिले में करौली-मंडरायल मार्ग पर डूंडापुरा मोड़ के पास हुए भीषण सडक़ हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है। इसमें मध्य प्रदेश के नागरिकों समेत काल-कवलित हुए सभी लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। राजस्थान के उच्च अधिकारियों को मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर दिवंगतों के परिजनों तक पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।  प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

PC: indiatv

PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.