- SHARE
-
जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने 27 मई को भैराणा धाम में आयोजित होने वाली विशाल महापंचायत को लेकर अपनी रणनीति बना ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जयपुर स्थित आवास पर जयपुर व अजमेर संभाग के जिलों के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी 27 मई को भैराणा धाम में आयोजित होने वाली विशाल महापंचायत को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी तथा महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने हेतु अधिकतम जनसंपर्क करने तथा किसानों, युवाओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि मैंने पार्टी परिवार के सदस्यों के साथ किए गए संवाद में प्रदेश भर से आरएलपी परिवार के सदस्यों को साधु - संतो के सम्मान में तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए आयोजित हो रही इस महापंचायत में पहुंचने को कहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सदैव सत्य व न्याय की लड़ाई लड़ती है। जयपुर आवास पर मीडिया के बंधुओं से वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री व आरएलपी के वरिष्ठ नेता दिलीप चौधरी, मेड़ता से पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी व खींवसर से पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल भी मौजूद रहे।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें