Rajasthan-Temperature : राजस्थान में अनेक जगह रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2022 12:43:51 PM
Rajasthan-Temperature : Night temperature below 10 degree Celsius at many places in Rajasthan

जयपुर : राजस्थान में अनेक जगह रविवार रात तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और चुरू में पांच डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राज्य में अनेक जगह यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा जिनमें सीकर में 7.0 डिग्री, करौली में 7.3 डिग्री, पिलानी व संगरिया में 7.6 डिग्री, नागौर में 7.7 डिग्री, गंगानगर में 8.2 डिग्री, अलवर में 8.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.8 डिग्री औश्र धौलपुर में 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री व 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में अभी मौसम कमोबेश ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.