Rajasthan Weather Update: आज फिर से सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, चार दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

Hanuman | Tuesday, 10 Feb 2026 08:08:42 AM
Rajasthan Weather Update: A new Western Disturbance is becoming active again today; the weather will remain like this for four days

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में तापमान में इजाफा होने से ठंड का प्रभाव लगातार कम होता जा रहा है। फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में ही दिन के समय सूरज के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं।  हालांकि  सुबह और रात में हल्की ठंड अभी बरकरार है। रेगिस्तानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में सोमवार को 1 से 4 डिग्री सेल्सियस  का इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग की ओर से आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से सोमवार को अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31 डिग्री और  जबकि न्यूनतम तापमान पाली में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज  रिकॉर्ड किया गया है।

आगामी एक हफ्ते तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।  उत्तर-पूर्वी हिस्सों में सुबह और रात के समय अभी भी हल्की ठंड  लोगों महसूस हो रही है। प्रदेश में आगामी चार दिनों तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा, जिससे धूप की तपिश और बढ़ेगी। अगले दो हफ्तों तक मौसम में किसी बड़े उलटफेर की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आज एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ  सक्रिय हो रहा है। इसका प्रभाव न के बराबर रहने की संभावना है।

प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड

मौसम विभाग की ओर से सोमवार को राजधानी जयपुर में 13.7 डिग्री, पिलानी में 9.3 डिग्री, सीकर में 9.5 डिग्री, कोटा में 11.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.0 डिग्री,  अजमेर में 12.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 11.9 डिग्री, अलवर में 7.2 डिग्री, बाड़मेर में 11.0 डिग्री, जैसलमेर में 14.6 डिग्री, जोधपुर में 12.5 डिग्री, माउंट आबू में 8.2 डिग्री, जालौर में 9.0 डिग्री, सिरोही में 8.3 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 7.9 डिग्री, करौली में 7.0 डिग्री और दौसा में 6.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: patrika



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.