Rajasthan weather update: प्रदेश में फिर से शुरू होगा भारी बारिश का दौर, जारी हो गया है ये अलर्ट

Hanuman | Monday, 30 Jun 2025 07:27:01 AM
Rajasthan weather update: Heavy rain will start again in the state, this alert has been issued

इंटरनेट डेस्क। पूरे राजस्थान में मानसून का प्रवेश हो चुका है। इसी कारण रविवार को प्रदेश के अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही समेत कई जिलों में तेज बारिश का प्रभाव देखने को मिला।  हालांकि प्रदेश के कई जिलों में उमस के कारण लोगों को गर्मी का प्रभाव भी झेलनी पड़ी है।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। 

कल से एक बार फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कल से 6 जुलाई के दौरान पुन: मानसून सक्रिय होने व भारी बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने की उम्मीद है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग में कल से 6 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी बारिश व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हो सकती है।  

प्रमुख जिलों में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को जयपुर में 35.0 डिग्री, सीकर में 35.5 डिग्री, कोटा में 34.3 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 31.3 डिग्री, अजमेर में 35.8 डिग्री, अलवर 34.2 डिग्री,बाड़मेर में 34.5 डिग्री, जैसलमेर में 36.5 डिग्री, जोधपुर में 33.9 डिग्री, बीकानेर में 40.8 डिग्री, चूरू में 39.2 डिग्री और माउंट आबू में 22.0 सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का कहर ली झेलना पड़ रहा है।  

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.