Rajasthan Weather Update: जयपुर सहित प्रदेश के पांच संभागों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Hanuman | Friday, 29 May 2026 07:52:02 AM
Rajasthan Weather Update: Rain alert issued for five divisions of the state, including Jaipur

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नया पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से और राहत मिलेगी। लोगों को अभी प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अब प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी किया है।

विभाग ने इसके तहत तेज आंधी-बारिश की चेतवानी जारी की है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार जा चुका है। वहीं एक  नया पक्षिमी विक्षोभ ऐक्टिव होने गुरुवार को उत्तरी जिलों में दोपहर बाद तेज आंधी के साथ कहीं- कहीं हल्की बारिश हुई है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। लोगों को हीटवेव से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने नए पक्षिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज अंधड़( 60-70 किमी) और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

30 से 31 मई को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव देखने को मिलेगा

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 से 31 मई को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव  देखने को मिलने की संभावना है। इसके तहत जोधपुर, जयपुर , भरतपुर, अजमेर, कोटा. उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, वज्रपात तेज आंधी  मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। ये राहत जून की शुरूआत में भी जारी रहेगी है। मौसम विभाग ने जून के प्रथम सप्ताह में भी कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.