- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बैक टू बैक सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में मौसम बदला हुआ है। अजमेर, कोटपूतली-बहरोड़ में रविवार को हल्की बारिश हुई। दोपहर बाद कोटा, चित्तौड़गढ़ में ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों में भारी नुकसान की आशंका जताई गई है। आज पांच जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बांरा, जिलों और आसपास के क्षेत्रों शामिल है.
प्रदेश में आज एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां कल से शुरू हो सकती है। बारिश का ये दौरान चार फरवरी तक जारी रह सकता है। वहीं 3 फरवरी को भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और हवा में नमी इजाफा होगा। मौसम विभाग की ओर से 6 से 7 फरवरी, 9 से 10 फरवरी और 11 से 15 फरवरी के बीच भी अलग-अलग चरणों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया गया है। यानी प्रदेश में 15 फरवरी तक एक के बाद एक कई विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से रविवार को राजधानी जयपुर में 14.0 डिग्री, पिलानी में 11.5 डिग्री, सीकर में 12.2 डिग्री, कोटा में 15.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 14.6 डिग्री, बाड़मेर में 12.7 डिग्री, जैसलमेर में 11.6 डिग्री, जोधपुर में 14.3 डिग्री, माउंट आबू में 11.2 डिग्री, अजमेर में 13.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.8 डिग्री, अलवर में 7.2 डिग्री, बीकानेर में 10.6 डिग्री, चूरू में 11.3 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 11.9 डिग्री, करौली में 12.0 डिग्री, दौसा में 12.6 डिग्री और झुंझुनूं में 12.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें