- SHARE
-
खेल डेस्क। वेदांत त्रिवेदी (98 बॉल पर 68 रन) रन की अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में सुपर-6 स्टेज के आखिरी मैच में पाकिस्तान को 58 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को जीत के लिए 253 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए ये लक्ष्य 33.3 ओवर में हासिल करना था। पाकिस्तान इस मैच में केवल 194 रन पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
टीम इंडिया ने 47 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी के बीच 47 रन की साझेदारी हुई थी। वैभव केवल 30 रन ही बना सके। कप्तान आयुष म्हात्रे खाता भी नहीं खोल सके। वेदांत त्रिवेदी ने 98 बॉल पर 68 रन बनाए। वहीं अंबरीश ने 29 रन, कनिष्क चौहान ने 35 और खिलन पटेल ने 21 रन बनाए।
आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल ने झटके तीन-तीन विकेट
जवाब में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे (तीन विकेट) और खिलन पटेल (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की टीम 46.2 ओवर में 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जहूर ने 42 और उस्मान खान ने 66 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा पाकिस्तान के सभी बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें