IND vs NZ: सूर्यकुमार के पास आज है ये बड़ी उपलब्ध हासिल करने का मौका, बनाने होंगे केवल 33 रन

Hanuman | Saturday, 31 Jan 2026 03:00:22 PM
IND vs NZ: Suryakumar Yadav has a great opportunity to achieve this major milestone today; he needs to score just 33 runs

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अन्तिम मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। तिरुवनंतपुरम में कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करने का मौका होगा। तिरुवनंतपुरम में सूर्या अगर 33 रन बना लेते हैं तो इस फॉर्मेट में अपने 3000 रन पूरे कर लेंगे।

इसके साथ ही वह भारत की ओर से ये उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। सूर्यकुमार यादव अब तक 103 टी20 मैचों की 97 पारियों में 36.62 की औसत से 4 शतक और 23 अर्धशतक लगाते हुए 2967 रन बना चुके हैं। उनके पास आज अपनी 98वीं पारी में 3000 रन का आंकड़ा पूरा करने का मौका होगा।

उनके पास 100 से कम पारियों में ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बनने का मौका होगा। इससे पहले विराट कोहली ने 81 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। भारत की ओर से रोहित और विराट कोहली चार हजार से अधिक रन बना चुके हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.