एक प्रमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट से करीब 14 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं Kohli, अचानक बंद हुआ अकांउट, अब…

Hanuman | Friday, 30 Jan 2026 12:52:52 PM
Kohli reportedly charges up to ₹14 crore for a promotional Instagram post, but his account was suddenly deactivated.

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिन चुके पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार विराट कोहली अपने खेल के कारण नहीं बल्कि इंस्टाग्राम अकाउंट के कारण चर्चा में आए हैं।

आपको बता दें कि भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट देर रात अचानक बंद हो गया था। हालांकि करीब 6 घंटे बाद वह फिर से नजर आने लगा है। खबरों के अनुसार, विराट कोहली एक प्रमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट के करीब 12 से 14 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। रात को सर्च करने पर विराट कोहली की प्रोफाइल नजर नहीं आ रही थी। वहीं डायरेक्ट लिंक से भी अकाउंट नहीं खुल रहा था। इससे प्रशंसकों की टेंशन बढ़ गई थी।

खबरों के अनुसार, अन्तरराष्ट्रीय क्रिकट में अपने नाम कर चुके विराट कोहली का आज तड़के करीब 2 बजे इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने की खबर सामने आई। हालांकि यह साफ नहीं हुआ कि अकाउंट ठीक किस समय बंद हुआ था। विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट को ओपन करने पर स्क्रीन पर लिखा आ रहा था- यह पेज उपलब्ध नहीं है। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन (27 करोड़ 40 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

प्रशंसकों ने अनुष्का शर्मा से पूछा कारण
भारत के दाएं हाथ के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब होने के बाद इस संबंध में प्रशंसक उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पोस्ट पर कमेंट कर इसका वजह पूछने लगे। इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने को लेकर अभी तक विराट कोहली और इंस्टाग्राम की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.