MS Dhoni करने जा रहे हैं राजनीति में प्रवेश! झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से की अचानक मुलाकात

Hanuman | Friday, 30 Jan 2026 12:33:46 PM
MS Dhoni is reportedly entering politics!

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं।  झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से अचानक हुई धोनी की मुलाकात के इस प्रकार के कयास लगने शुरू हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में दो बार विश्व कप जितवा चुके एमएस धोनी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष अचानक पहुंचकर चौंका दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक्स के माध्यम से बताया कि माही से अचानक मिलन हुआ।  फोटो  में सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के साथ पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी बीच में दिख रहे हैं। हालांकि, इस मुलाकात के पीछे के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। बस यही माना जा रहा है कि  नए साल के अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन और धोनी ने एक-दूसरे को शुभकामना दीं।

आपको बता दें कि इस मुलाकात से पहले  सीएम हेमंत सोरेन ने हाल ही में दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भी पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र किया था। उन्होंने इस दौरान एमएस धोनी को झारखंड के 'स्पोर्टिंग लीगेसी' (खेल विरासत) के प्रतीक के रूप में बताया था। झारखंड के सीएम ने इस संबंध में कहा था कि एमएस धोनी जैसे आइकन के साथ मिलकर झारखंड में वैश्विक स्तर की खेल अकादमियां विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं।

भारत ने जीते हैं धोनी की कप्तानी में दो विश्व कप

आपको बता दें कि एमएस धोनी ने अपने शानदार खेल और कप्तानी के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनके नाम कई बड़ी उपब्धियां दर्ज है। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2027 और वनडे विश्व कप 2011 जीता था।

PC: prabhatkhabar



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.