- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए केन्द्र सरकार को लेकर बड़ी बात की है। उन्होंने इस बजट को राजस्थान के लिए यानी ऊंची दुकान फीका पकवान बताया है।
पूर्व सीएम गहलोत ने केन्द्रीय बजट को लेकर एक्स के माध्यम से कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का बजट भाषण में कोई मेंशन न होना प्रदेश के साथ हो रहे सौतेलेपन की झलक है। ईआरसीपी को लेकर कोई जिक्र नहीं हुआ, न ही राजस्थान में किसी नई रेलवे परियोजना या मेट्रो प्रोजेक्ट की घोषणा हुई। गरीब, श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए कोई राहत का बड़ा ऐलान नहीं हुआ है। कुल मिलाकर डबल इंजन के बावजूद यह बजट राजस्थान के लिए 'damp squib' यानी ऊंची दुकान फीका पकवान साबित हुआ है।
केंद्रीय बजट-2026 की घोषणाओं के बाद राजस्थान में निराशा का माहौल: डोटासरा
वहीं बजट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि केंद्रीय बजट-2026 की घोषणाओं के बाद देशभर और विशेषकर राजस्थान में निराशा का माहौल है। ये हताशा मोदी सरकारी के दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच की गहरी खाई को साफ़ दर्शाती है। ये बजट राजस्थान-वासियों के भरोसे पर भी गहरी चोट है, प्रदेश को हर बार की तरह मोदी सरकार से फिर निशाना मिली है। न कोई राष्ट्रीय परियोजना घोषित हुई, न ERCP का ज़िक्र, न कोई विशेष पैकेज, और न ही जल जीवन मिशन जैसी ज़रूरी योजनाओं को लेकर कोई ठोस घोषणा।
कृषि उत्पादों के विकास के नाम पर केवल कुछ चुनिंदा राज्यों को शामिल किया गया और राजस्थान जैसे कृषि प्रधान राज्य को पूरी तरह नज़रअंदाज कर दिया गया। पर्यटन के क्षेत्र में भी यही भेदभाव साफ दिखाई दिया। अन्य राज्यों के लिए घोषणाएं हुईं, लेकिन सांस्कृतिक और विरासत की दृष्टि से समृद्ध राजस्थान की उपेक्षा की गई। बजट में जिलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की बात कही गई है, लेकिन पूर्व में हुई स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणाएं सिर्फ कागज़ों में है। सरकार को पहले बताना चाहिए कितने शहर स्मार्ट बने?
PC: hindi.moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें