Rajasthan weather update: प्रदेश में 42 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, आज से हो सकती है राहत की बारिश

Hanuman | Friday, 28 Mar 2025 07:44:35 AM
Rajasthan weather update: Temperature reached close to 42 degrees in the state, relief rain may occur from today

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कई जिलों में लोगों को अभी से भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ गया है। यहां पर तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। प्रदेश के धौलपुर में लोग सबसे ज्यादा गर्मी से परेशान है। यहां पर गुरुवार को  सबसे ज्यादा 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

पश्चिमी राजस्थान के जिलों में धरती आग उगलने लगी है। बाड़मेर, जोधपुर, जालौर और आसपास के जिलों में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार हो चुका है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में लोगों को अभी गर्मी से भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। आगामी 2-3 दिन उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट हो सकती है। 

मौसम विभाग की ओर से आगामी 48 घंटो में उत्तर हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। आज से 3 अप्रैल तक पहले सप्ताह के दौरान वर्षा का भी पूर्वानुमान भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। विभाग की ओर से  4 से 10 अप्रैल तक दूसरे सप्ताह के लिए भी बारिश का पूर्वानुमान जारी हुआ है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। 

राजस्थान के इन जिलों में आ सकती है तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक, आज जोधपुर, नागौर, बाड़मेर और जैसलमेर जैसे जिलों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, अगले सप्ताह से तापमान में फिर से इजाफज्ञ हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज तक रहने की संभावना है। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.