- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। इस दौरान ओले भी गिरे हैं। इसके कारण प्रदेश में लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है। प्रदेश में सर्द हवा चलने के कारण 10 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में ठंड का प्रभाव अभी बढ़ेगा। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26-27 जनवरी को राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से बीकानेर संभाग, शेखावाटी, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम साफ रहेगा।
जयपुर में आज इतना रह सकता है न्यूनतम तापमान
राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान आज 6 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। जबकि 26 जनवरी से 29 जनवरी तक पारा 10 डिग्री से भी कम रह सकता है। प्रदेश में हुई हल्की से मध्यम बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है। ये बारिश रबी की फसलों के लिए संजीवनी होती है। इससे गेहूं, सरसों, चना और जौ जैसी फसलों को लाफ मिलता है। हालांक ज्यादा बारिश फसलों को नुकसान भी पहुंचा सकती है।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें