रवि विजयकुमार मलिमठ ने मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की

Samachar Jagat | Thursday, 14 Oct 2021 01:20:28 PM
Ravi Vijaykumar Malimath sworn in as Chief Justice of Madhya Pradesh


भोपाल| 14 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज यहां न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलिमठ को राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करायी।
राजभवन के सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलिमठ ने ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान, राज्य के मंत्री, न्याय जगत की हस्तियां और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव इकबाल सिह बैस ने किया।
मूल रूप से कर्नाटक निवासी श्री मलिमठ इसके पहले हिमाचल प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। हाल ही में उन्हें मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.