जयपुर। राजस्थान पुलिस ने आज अजमेर जिले के पुष्कर में एक मकान पर छापा मारकर जिस्मफरोशी के घंधे में लिप्त तीन कॉलगर्ल्स सहित चार लोगों को गिरफतार किया है।
झगड़े के बाद कॉलेज का छात्रसंघ अध्यक्ष लापता, अपहरण का केस
पुष्कर थानाधिकारी बुली चंद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देवनगर रोड़ के पास एक मकान पर छापा मारकर तीन कालगल्र्स को गिरफतार किया है। इनके साथ ही पुलिस ने एक दलाल को भी गिरफतार किया है जो इन लडकियों का पांच हजार रूपये में सौदा तय कर रहा था। पुलिस के अनुसार ये लड़कियां शहर के होटल्स और गेस्ट हाउस में सप्लाई की जानी थीं।
चिंकारा मामले में बढ़ी सलमान की टेंशन, SC दे सकता सरेंडर करने के आदेश
छापे की जानकारी मिलते ही मकान मालिक दिनेश फरार हो गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मकान मालिक पश्चिम बंगाल के दलाल के जरिए लड़कियां मंगवाता था एवं इन्हें पुष्कर में मांग के हिसाब से आगे भेज दिया करता था। एक लड़की के लिए कम से कम पांच हजार रुपए लिए जाते थे। इस सौदेबाजी में दलाल और मकान मालिक के साथ लड़कियों को भी हिस्सा दिया जाता था।
जयपुर में रूका था आनंदपाल, SOG ने किया गैंग के 3 गुर्गों को हथियारों के साथ अरेस्ट
पुलिस के अनुसार इनमें से एक लड़की पश्चिम बंगाल की और दो मध्यप्रदेश के कटनी जिले की रहने वाली है।